आध्यात्मिक विद्या को जानना अत्यंत जरूरी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रख्यात आध्यात्मिक एवं समाज सेवी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा प्रेम लॉन कल्याणपुर में जनसमूह को संबोधित करते हुए साध्वी चेतना बाई जी, साध्वी गायत्री बहन जी, एवं साध्वी पार्वतीबाई जी ने अपने सारगर्भित सत्संग विचार रखे। तत्पश्चात सतपाल महाराज की परम शिष्य हरिद्वार से पधारी साध्वी अंबालिका बाई जी संबोधित करते हुए कहा की मनुष्य शरीर परमात्मा की कृपा से जीव आत्मा को प्राप्त होता है खाना-पीना, सोना और विषय भोगो का उपभोग, मानव तन प्राप्ति का उद्देश्य नहीं है। परमात्मा को जानकर उसका भजन ध्यान करना ही मानव जीवन की प्राप्ति का मूल उद्देश्य है। एक मनुष्य को सत्संग की गंगा में अवश्य स्नान करना चाहिए आज का युवा समाज पढ़ लिख कर भी अपने जीवन के मूल उद्देश्य से भटक गया है। भौतिक विद्या प्राप्त करके भी आज के युवा का नैतिक एवं चारित्रिक पतन हो रहा है क्योंकि वह अध्यात्म विद्या से विमुख है आध्यात्मिक ज्ञान को जानकर ही मानव का नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान संभव है इसलिए आज की युवा वर्ग के लिए भी भौतिक विद्या के साथ साथ आध्यात्मिक विद्या को जानना अत्यंत आवश्यक है।
|