मित्रता सर्वोपरी,इससे बड़ा कोई रिश्ता नहीं:महाराज
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।आनंदेश्वर धाम आश्रम ऋषि नगर मानीमऊ में मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ में हो रही भागवत कथा के अंतिम दिवस में वृंदावन से पधारे महाराज धन्वंतरि ने सुदामा चरित्र में बताया कि मित्रता सर्वोपरि है। इससे बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता।महाराज ने दत्तात्रेय के 24 गुरु का वर्णन करते हुए बताया कि गुरु सर्वोपरि है। बिना गुरु के कल्याण नहीं होता। महाराज ने बताया कि कल्कि अवतार कलयुग के अंतिम चरण में संभल मुरादाबाद में कल्कि भगवान पधारेंगे।कथा के अंतिम दिवस पर समाज कल्याण मंत्री सदर विधायक असीम अरुण कन्नौज, सांसद सुब्रत पाठक,नमामि गंगे सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल दुबे(मनीषी), समित संरक्षक दिलीप सैनी, समिति अध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी,कार्यक्रम व्यवस्थापक आदित्य तिवारी,तिर्वा चेयरमैन विनोद गुप्ता, रमेश चंद्र शुक्ला,संजय पाठक, विष्णु शुक्ला (विब्बी), अमित दुबे,विशाल दुबे जिला मंत्री युवा मोर्चा, अभिमन्यु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।आनंदेश्वर पीठाधीश्वर कौशल महाराज ने बताया आज समापन के बाद रामलीला कार्यक्रम एवं कल भंडारे का आयोजन किया गया।