डॉ एसपी सिंह को मिला साइंस लीडर अवॉर्ड |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ एस पी सिंह को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची झारखंड में हुई टिकाऊ खेती हेतु वैश्विक शोध पहल पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में साइंस लीडर अवॉर्ड से विभूषित किया गया है। ज्ञातब्य हो कि डॉ सिंह विश्वविद्यालय के कलाई शोध प्रक्षेत्र केंद्र पर शोध कार्य कर रहे हैं ।यह अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची झारखंड में आयोजित की गई है।इस संगोष्ठी में भारत देश सहित अन्य देशों के ख्याति प्राप्त कृषि वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।तथा अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।डॉ सिंह ने भी इस संगोष्ठी में अपना शोध पत्र बीज उत्पादन तकनीक पर प्रस्तुत किया। तथा उनके शोध पत्र की काफी प्रशंसा की गई। यह अवार्ड उन्हें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओ एन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। सीएसए के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने डॉ एस पी सिंह को मिले अवार्ड पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भेंट की है।
|