20 से 30 नवम्बर के मध्य सभी विधानसभाओं में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन : उमेश सिंह |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नगर निगमों के बजट में कच्ची बस्तियों वाले वार्डों के लिए विकास धनराशि अधिक आवंटित की जानी चाहिए। ऐसे अविकसित वार्ड जिनमें जनउपयोगी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अभाव है उन वार्डों पर जोर देने आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी के जीते हुए पार्षद इस बात की मांग सदनों में जोरदारी से रखेंगे। ये बात नगर गोविंद नगर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष उमेश सिंह यादव ने कही।आम आदमी पार्टी 20 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन रतनलाल नगर के दबौली स्थित पार्टी लान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव के.पी. त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संदीप शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष निशा निगम,सचिव पुष्पा सिंह,शिवाली मिश्रा, वरिष्ठ महिला नेता कृष्णा प्रजापति, सिमरजीत कौर, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, जयंती यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव मुकेश झा, प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम,प्रशांत शुक्ला, विनोद यादव,विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी कुमार, सचिव हरीश कठेरिया,असलम मंसूरी, सुधीर सिन्हा, सुनील कठेरिया, कठेरिया, मयंक राज, पारुल पाल, अरुण अरोड़ा, तरुण यादव, रामबाबू बौद्ध, दिलीप राय आदि रहे।
|