जिलाधिकारी ने अपूर्व को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी विशाख जी ने नेशनल जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता पणजी गोवा में प्रदेश टीम के तीरंदाज़ अपूर्व वशिष्ठ को गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला तीरंदाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत ने बताया कि अपूर्व वशिष्ठ ने राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता बनकर नेशनल प्रतियोगिता में शामिल हुए।
|