होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  आयुक्त ने धान खरीद सत्र 2022-23 की प्रगति की समीक्षा की
 
आयुक्त ने धान खरीद सत्र 2022-23 की प्रगति की समीक्षा की
Updated: 12/3/2022 8:12:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आयुक्त ने धान खरीद सत्र 2022-23 की प्रगति की समीक्षा की।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।  मण्डलायुक्त डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में मण्डल में धान खरीद सत्र 2022-23 की प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें मण्डल के समस्त जिलाधिकारी वर्चुअल रूप से तथा सम्भागीय खाद्य नियंत्रक एवं अन्य समस्त सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के मण्डलीय अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।
आयुक्त ने मण्डल में धान क्रय हेतु निर्धारित क्रय लक्ष्य 36,7000 मी.टन की सापेक्ष 42387 मी.टन धान की खरीद 6462 कृषकों से की जा चुकी है, जो लक्ष्य का 11.55 प्रतिशत है। समीक्षा में गत वर्ष खरीद के सापेक्ष कानपुर देहात व कन्नौज में खरीद में कमी परिलक्षित होने के कारण प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही साथ क्रय एजेन्सी पीसीएफ, पीसीयू, मण्डी तथा भारतीय खाद्य निगम के कतिपय क्रय केन्द्र जिन पर खरीद शून्य है, उसे आज ही क्रियाशील किये जाने हेतु क्रय एजेन्सी के मण्डलीय अधिकारियों को कठोर निर्देश दिये गये।किसानों का अधिक से अधिक पंजीकरण बढ़ाने के दृष्टिगत समस्त जिलाधिकारी को यह निर्देश दिये गये कि जनपद में स्थापित कन्ट्रोल रूम के माध्यम से गत वर्ष के धान विक्रय करने वाले किसानों की सूची प्राप्त कर प्रतिदिन 200 से 300 किसानों से वार्ता करते हुए राजकीय धान क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय किये जाने हेतु प्रोत्साहित करें। जिन क्रय केन्द्रों पर किसानों द्वारा खरीद सम्पादित की जा चुकी है, उन किसानों के मोबाइल नम्बर पर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी खरीद एवं भुगतान की पुष्टि कर सत्यापन करना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की विसंगति अथवा भ्रामक तथ्य पाये जाने पर तत्काल अपर जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए जांच की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।  जिन किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है, उनसे दूरभाष से सम्पर्क करते हुए उन्हें धान के विक्रय हेतु तिथि तथा किसान की सुविधा के अनुसार क्रय केन्द्र निर्धारित करते हुए उन्हें सूचित किया जाए। इस हेतु खाद्य विभाग के जनपदीय अधिकारी पोर्टल से पंजीकृत कृषकों की सूची प्राप्त कर संचालित कन्ट्रोल रूम के माध्यम से इस कार्य को नियमित रूप से करना सुनिश्चित करेंगे और इसका डाटाबेस भी तैयार करेंगे। भुगतान की समीक्षा में क्रय संस्था यू0पी0एस0एस0 और मण्डी परिषद के द्वारा अपेक्षित मात्रा में देय भुगतान के सापेक्ष प्रगति असंतोषजनक पायी गयी। इस पर रोष व्यक्त करते हुए सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, कानपुर को निर्देश दिये गये कि क्षेत्रीय प्रबन्धक यू0पी0एस0एस0 एवं उप निदेशक, मण्डी को कारण बताओं नोटिस जारी कर अगले 24 घण्टों के अन्दर शत-प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित मण्डियों में धान की आवक को प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य दिलाने के दृष्टिगत उप निदेशक, मण्डी परिषद, कानपुर को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि मण्डल में स्थापित सभी खाद्यान्न मण्डियों में नियमित रूप से प्रभावी नीलामी करायी जाए, जिससे किसानों को “फेयर एवरेज क्वालिटी” धान की कीमत, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राजकीय धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त हो सके एवं अधोमानक धान की कीमत प्रभावी नीलामी के माध्यम से अधिक से अधिक मिल सके। इसका नियमित अनुश्रवण जनपद के जिलाधिकारी द्वारा स्वयं किया जायेगा।उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी नियमित रूप से धान क्रय केन्द्रों पर तैनात केन्द्र प्रभारियों की उपस्थिति लाइव लोकेशन के माध्यम से सुनिश्चित कराते हुए इसका प्रतिदिन अनुश्रवण सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एनसीसी कैडेट्स ने अनदेखी करने वाले वाहन सवारों को दी सख्त हिदायत
पुलिस आयुक्त ने रेलवे ग्राउंड निराला नगर का निरीक्षण कर दिए निर्देश
सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ आरम्भ, जनमानस को दिलाई गई शपथ
लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए पहले मतदान फिर जलपान की दिलाई शपथ |
कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में स्वर्ण जयंती समारोह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :