नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेकर दिये निर्देश।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर निगम के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री के नगर आगमन के दृष्टिगत डॉ. श्यामा मुखर्जी द्वार, कम्पनी बॉग चौराहा, चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय परिसर, विष्णुपुरी धर्मशाला के मुख्य मार्गो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सीएसए हैलिपैड पर घास की कटाई, छटाई एवं प्रवेश द्वार से लेकर हैलिपैड तक वृक्षों की छटाई, तालाब की बड़ी-बड़ी घास को काटा एवं तालाब की टूटी हुयी बाउण्ड्री वाल की मरम्मत, सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई करने तथा नयी खाली डस्टबिन के लिए उद्यान अधीक्षक को निर्देशित किया गया।कम्पनी बाग चौराहे पर बिजली का केबिल बाक्स बाउण्ड्री वाल पर गिरा हुआ है।मुख्य अभियन्ता केस्को से संपर्क इसे ठीक करायें।सीएसए से कम्पनी बाग चौराहा होते हुये कर्बला चौराहा अनुप्रिया गेस्ट हाउस तक पेड़ो पर येलो व रेड पेन्ट लगाया जाये।
मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग के रूट पर होर्डिंग/बैनर हटाया जाये। यह कार्य श्री प्रदीप तिवारी, कर अधीक्षक (विज्ञापन) द्वारा किया जायेगा।खेड़िया स्कूल के आगे राम चन्दर चौराहे पर दायीं ओर अंदर की तरफ कूड़े की दृश्यता दिख रही है, उसे तत्काल हटाया जाये।मुख्यमंत्री जी के आगमन रूट पर यथा कम्पनीबाग से कर्बला होते हुये अनुप्रिया गेस्ट हाउस, वी0आई0पी0 रोड में ग्रीन पार्क होते हुये मेघदूत तिराहे तक एवं पुरानी चुंगी से नई चुंगी होते हुये हरजेन्दर नगर चौराहे एयर फोर्स स्टेशन तक रात्रि में रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई करायी जाये। जेके प्रथम जाजमऊ, हरजेन्दर नगर चौराहे से एयरफोर्स के अन्दर तक आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु अभियान चलायें। साथ अन्य रूटों पर सघन अभियान चलाकर आवारा पशुओं को निरूद्ध करने की कार्यवाही की जाये।पुरानी चुंगी से आगे बढ़ने पर मोड़ पर व्यू-कटर लगाया जाये साथ ही पूर्व की भांति वी0आई0पी0 रोड पर चिन्हित स्थलों पर भी व्यू-कटर लगाया जाये।नई चुंगी से जेके प्रथम होते हुये हरजेन्दर नगर तक एनएचआई की ग्रीन बेल्ट पर सफाई की जाये। इस हेतु समस्त व्यवस्था उद्यान अधीक्षक द्वारा की जायें। मुख्यमंत्री के रूट पर आने वाले डिवाडरों की धुलाई कराई जाये।निरीक्षण के समय मनीष अवस्थी, मुख्य अभियन्ता, जोन-6 से पुष्पा राठौर जोनल अधिकारी, आरके पाल जोनल अभियन्ता-6, विद्या सागर जोनल अधिकारी-4, सतीश कमल जोनल अभियन्ता-4, डॉ. वीके सिंह उद्यान अधीक्षक, राजेश गुप्ता जोनल अधिकारी-1, मनोज पाल जोनल स्वछता अधिकारी, दिवाकर भास्कर सहायक अभियन्ता-1, अनिरूद्ध सिंह जोनल अधिकारी-2, आरके तिवारी जोनल अभियन्ता-2, अकील मसूद जोनल स्वच्छता अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
|