जिला विद्यालय निरीक्षक से की शिष्टाचार भेंट |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर फतेह बहादुर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी ने उनके कार्यकाल को मील का पत्थर होने की शुभकामनाएं दी। और शिक्षकों एवं शिक्षा मित्र कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की आशा की। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया की शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं में आ रही बाधाओं को दूर कराकर त्वरित निदान किया जायेगा और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी ,दीपक ,शमशेर, विजय मिश्रा आदि अपस्थित रहे।
|