होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  कुष्ठ की पीड़ा से उबर चुके धरम बने दूसरों के मददगार
 
कुष्ठ की पीड़ा से उबर चुके धरम बने दूसरों के मददगार
Updated: 2/7/2023 9:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कुष्ठ की पीड़ा से उबर चुके धरम बने दूसरों के मददगार
*सफ़ेद दाग जो सुन्न नहीं होता, कुष्ठ रोग नहीं है : डॉ. महेश कुमार*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर,  07 फरवरी 2023 | जिस उम्र में जीवन की ऊंचाइयों को हासिल करने के सपने पनप रहे होते हैं, वह समय बहुत ही खास होता है। जोश और जज्बा चरम पर होता है पर इसी उम्र में शारीरिक परेशानी के कारण उन सपनों में ब्रेक लग जाये तब बहुत निराशा होती  है। कुछ ऐसी ही कहानी है ब्लॉक पतारा के गाँव अकबरपुर झबईया के रहने वाले 55 वर्षीय धरम सिंह की। वर्ष 1987 में लगभग 20 वर्ष की उम्र में जब धरम किसानी से अलग हटकर नौकरी करने के सपने बुन रहे थे तभी उन्हें हाथ पैरों में की उंगलियों में दर्द के साथ अकड़न शुरू हुई और कुछ दाग से दिखे । पहले तो निजी डॉक्टरों से दवा ली पर आराम नहीं मिला। फिर सरकारी अस्पताल में दिखाया तो वहाँ पूरा इलाज हुआ । मर्ज तो ठीक हो गया पर अपना प्रभाव ऐसा छोड़ा कि हाथ में दिव्यांगता हो गयी। अब वह दूसरों के मददगार बनकर कुष्ठ से बचाने में जुटे हैं | किसी में अगर इसके लक्षण नजर आते हैं तो उसे जाँच और उपचार के लिए प्रेरित करते हैं |धरम अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताते हैं कि एक समय वह मुश्किलों से जूझ रहे थे, खेती-किसानी के काम भी नहीं कर पाते थे। फावड़ा तक पकड़ने में असहाय धरम सिंह अब खेती- किसानी के साथ घर के भी सारे काम आराम से निपटा लेते हैं। अब किसी तरह का कोई संक्रमण नहीं है और धरम सिंह स्वयं सहायता समूह और सामुदायिक बैठकों में कुष्ठ पर चर्चा करते हैं। धरम बताते हैं कि जब उनके बाएं पैर और हाथ की उंगलियों में दर्द हुआ तो उन्होंने इसे साधारण दर्द मान लिया। कुछ दिन बाद जब लालिमा लिये हुए कुछ चकत्ते दिखे तभी गाँव में डाक्टरों को दिखाते रहे और इधर-उधर इलाज चलता रहा। आराम नहीं मिला तो कानपुर शहर में प्राइवेट चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाया और इलाज शुरू हुआ। वर्ष 1990 में गाँव में जब टीम आयी तब उन्होंने एमडीटी दवा के सेवन के बारे में बताया। पूरे बारह महीने का उपचार लिया। कुष्ठ विभाग की टीम के शालीन व्यवहार और फिजियोथेरेपी से इस लड़ाई को जीतने की ताकत मिली। वह कहते हैं- बीमारी से लड़ने में परिवार ने भी हमेशा साथ दिया। अब मैं ठीक हूँ और सारे काम स्वयं करता हूँ। कुष्ठ जनित दिव्यांगता के तहत मिलने वाली पेंशन के कारण ही आज अपने परिवार का पालन-पोषण कर पा रहा हूँ।
कुष्ठ रोग के लिए सरकारी इलाज और सुविधाओं से बेहतर और कुछ नहीं है। यह केवल धरम ही नहीं, बल्कि ऐसे कई लोगों का कहना है जिन्होंने कुष्ठ से लड़ाई में सरकारी इलाज और सुविधाओं पर भरोसा किया और इसमें जीत भी हासिल की। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ.महेश कुमार बताते हैं कि कुष्ठ कार्यक्रम के तहत जनपद में रोगियों को विशेष सेवाएं दी जा रही हैं। कुष्ठ जनित दिव्यांगता के लिए सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए जाते हैं। डॉ. महेश बताते हैं कि कुष्ठ रोग एक बहुत ही कम संक्रामक रोग है जो बैक्टीरिया के कारण होता है। हमारे समाज में अभी भी कुष्ठ रोग को लेकर कई भ्रांतियाँ फैली हुई हैं | इसलिए इसके प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना ज़रूरी है। यदि कुष्ठ रोग की जांच शुरुआत में ही करा ली जाए और इसका पूरा उपचार कराया जाए तो यह पूर्ण रूप से ठीक हो सकता है। कुष्ठ जनित दिव्यांगता से भी बचा जा सकता है। हालांकि दवा खाने के कुछ मामूली दुष्प्रभाव जैसे त्वचा का सांवलापन हो सकता है पर इनसे घबराना नहीं चाहिए। कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों को सेल्फ-केयर किट दी जाती है। इससे वह घावों का ख्याल रख सकें। इसके अलावा कुष्ठ प्रभावित पैरों को घाव से बचाने के लिए ख़ास चप्पल भी दिए जाते हैं।
*प्रमाण पत्र और पेंशन के लिए यहाँ करें आवेदन
जिला कुष्ठ कार्यालय में तैनात फिजियोथेरेपिस्ट पूजा बताती हैं कि कुष्ठ जनित दिव्यांगता के लिए सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए जाते हैं । इसके साथ ही पत्र पाए जाने पर दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से कुष्ठ प्रभावित दिव्यांगों को पेंशन दी जाती है। इसके तहत वर्तमान में जिले में 147 कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है। जनपद के 286 कुष्ठ प्रभावित दिव्यांगों को 3000 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन भी दी जा रही है। कुष्ठ के कारण दिव्यांग हुए व्यक्ति अपना प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के विकलांग बोर्ड में संपर्क कर सकते हैं। पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए कचहरी स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) पर विशेष
गर्भावस्था में दो बार और बच्चों का पांच साल में सात बार टीकाकरण अनिवार्य
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नए पीजी कोर्स की हुई शुरुआत
डाक्टरो ने पेश की मानवता की मिसाल, चार साल के बच्चे का किया सफल आपरेशन
निःसंतान दम्पतियों के लिए आशा की किरण है पीआरपी थेरेपी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :