ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने किया भारत के संतों को नमन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के प्रांगण में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत के महान संतों को नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने एवं समाज के उत्थान के लिए सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर अनिल गुप्ता,छुन्ना कश्यप, साबिर अली, अंबुज शर्मा, अवधेश कुमार, मनोज यादव, हैदर अली, सीपी श्रीवास्तव, सम्राट विश्वास, देवेंद्र सिंह, दीप चंद्र आदि उपस्थित रहे।
|