ब्लॉक अमरिया में ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय पर NDA की बंपर जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार जश्न मनाया
*पीलीभीत :अमरिया बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत पर अमरिया ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में भाजपा का जोरदार जश्न, निशान सिंह व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी; देशभर में उत्साह, नीतीश-मोदी का मैजिक चला।
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।पीलीभीत जिले के अमरिया ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा का खूब जश्न मनाया गया। NDA गठबंधन की शानदार जीत 208+ सीटों पर बढ़त, जदयू 84 व बीजेपी 95 पर मजबूत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है, और अमरिया ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर भी खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई व जीत की शुभकामनाएं दीं। ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने कहा, बिहार की जनता ने विकास व सुशासन चुना, NDA की जीत पूरे देश के लिए संदेश। पीलीभीत के कार्यकर्ता गर्व से लबरेज। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरिया प्रमोद कश्यप, वरिष्ठ नेता मानसिंह, पूर्व प्रत्याशी न्यूरिया आतिफ मुख्तियार, आशीष गुप्ता, डॉ. धर्मवीर प्रजापति, राजू राठौर समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे। निशान सिंह ने मिठाई बांटते हुए बोले, नीतीश कुमार फिर सीएम, मोदी जी का साथ – बिहार मॉडल पूरे UP को प्रेरित करेगा।