होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  2.      
  3. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  4.      
  5. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  6.      
  7. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  8.      
  9. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  10.      
  11. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  12.      
  13. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  14.      
  15. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  22.      
  23. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  24.      
  25. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  26.      
  27. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  28.      
  29. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  30.      
  31. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  32.      
  33. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  34.      
  35. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  36.      
  37. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  38.      
  39. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  धान के खेतों में हैप्पी सीडर/सुपर सीडर मशीन से गेहूं की सीधी बुवाई का प्रदर्शन
 
धान के खेतों में हैप्पी सीडर/सुपर सीडर मशीन से गेहूं की सीधी बुवाई का प्रदर्शन
Updated: 12/1/2025 5:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

धान के खेतों में हैप्पी सीडर/सुपर सीडर मशीन से गेहूं की सीधी बुवाई का प्रदर्शन 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए  के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा ग्राम औरंगपुरगहदेवा में सुपर सीडर मशीन द्वारा कटाई उपरांत खेतों में सीधे बुवाई की विधि का प्रदर्शन किया गया। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विकसित की गई सुपर सीडर मशीन किसानों के लिए बेहतर है। उन्होंने बताया कि मशीन की खासियत है कि इससे धान के खेतों में गेहूं की सीधी बुवाई की जाती है। डॉ खान ने कहा कि इससे फसल अवशेष प्रबंधन तो होता ही है बल्कि किसानों को आर्थिक लाभ भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र  द्वारा किसानों के खेतों में सुपर सीडर मशीन से गेहूं की बुवाई कराकर प्रदर्शन किया जा रहा है। अब किसानों में इस मशीन से बुवाई करने में रुझान भी बढ़ा है। उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि यह मशीन धान के खेतों में बिना खेत जुताई किए हुए गेहूं की सीधी बुवाई अच्छी तरह से करती है, क्योंकि इस कृषि यंत्र में आगे की तरफ ब्लेड लगे होते हैं, जो कंबाइन से कटने के बाद बचे हुए ठूंठों को काटकर बारीक करके मिट्टी में मिला देते हैं, जिससे पराली को आग लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने बताया कि इस मशीन के पीछे एक रोलर लगा होता है। जो मिट्टी/फसल अवशेषों को हल्का दबा देता है। रोलर के पीछे टाइनस होती है, जिनसे लाइन में उर्वरक व गेहूं की बुवाई की जाती है।केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुपर सीडर से बुवाई करने से अवशेष की एक परत ऊपरी सतह पर बन जाती है।जो मिट्टी में नमी को बनाए रखती है। जिससे एक सिंचाई की भी बचत होती है।इस मशीन से सीधी बुबाई करने से किसान को लगभग 4000 रुपए तक की प्रति हेक्टेयर आर्थिक बचत भी होती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उप मुख्यमंत्री ने किया बूथ स्तर पर स्थलीय निरीक्षण
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का किया अभिनंदन
विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर निकाला कैंडल मार्च, पढ़ाया जागरूकता का पाठ
श्रीप्रकाश राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, डिप्टी सीएम पहुंचे
निशुल्क लगवाएं गए स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर में बांटी दवाइयां
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :