गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उप मुख्यमंत्री ने किया बूथ स्तर पर स्थलीय निरीक्षण
U-कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में छूटना नहीं चाहिए: ब्रजेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक ने गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की वास्तविक प्रगति का आकलन करने हेतु स्वयं बूथ पर पहुँचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उनके साथ भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सीसामऊ विधानसभा के चुन्नीगंज मंडल स्थित पीएसजीएम मेमोरियल पोलिंग सेंटर पहुँचे। जहाँ उन्होंने बूथ संख्या 41 से 47 तक अब तक वितरित किए गए न्यूमरेशन फॉर्म, उनकी प्राप्ति, जमा होने की स्थिति तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों व बीएलए-2 से कहा कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में छूटना नहीं चाहिए। जिन लोगों के फॉर्म अब तक नहीं भरे गए हैं, उनके घर जाकर फॉर्म भरवाएँ। यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बूथ टीमों को फॉर्म सत्यापन, त्रुटिहीन प्रविष्टियों और समयबद्ध जमा करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी मंडल व बूथ कार्यकर्ताओं को कहा हम सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ इस अभियान में जुटें। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए समय-विस्तार का अधिकतम उपयोग करें ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, राजेश जोशी, भानु सिंह, रीता पासवान, धीरज साहू आदि रहे।