होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  2.      
  3. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  4.      
  5. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  6.      
  7. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  8.      
  9. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  10.      
  11. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  12.      
  13. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  14.      
  15. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  22.      
  23. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  24.      
  25. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  26.      
  27. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  28.      
  29. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  30.      
  31. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  32.      
  33. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  34.      
  35. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  36.      
  37. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  38.      
  39. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान में प्रदेश में सबसे आगे कानपुर नगर
 
आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान में प्रदेश में सबसे आगे कानपुर नगर
Updated: 12/2/2025 7:46:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान में प्रदेश में सबसे आगे कानपुर नगर
U-पहले पांच दिनों में बने 3589 आयुष्मान कार्ड 
U-25 नवंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक चल रहे आयुष्मान भारत विशेष अभियान में कानपुर नगर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। जनपद से अब तक विशेष अभियान के तहत 3589 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अप्रूव्ड कार्डों की संख्या के आधार पर कानपुर नगर इस समय प्रदेश में शीर्ष पर चल रहा है। वहीं महराजगंज 2619 स्वीकृत कार्डों के साथ दूसरे और हरदोई 2397 कार्डों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा कुशीनगर में 2175, खीरी में 1826, प्रतापगढ़ में 1491, एटा में 1449, बागपत में 1542, बरेली में 1434, सुल्तानपुर में 1092, सीतापुर में 1252 और मुरादाबाद में 1240 आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए गए हैं।जनपद में इस विशेष अभियान के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए प्रतिदिन 67 कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें 22 ग्रामीण और 45 नगरीय क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में पंचायत भवनों पर तथा नगरीय क्षेत्रों में कोटेदार की दुकानों और 50 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ता ड्यू लिस्ट के अनुसार घर-घर जाकर पात्र लोगों को शिविर तक पहुंचा रही हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी यादव ने बताया कि अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और पात्र लाभार्थियों का कार्ड मौके पर ही बनाया जा रहा है। पहले पांच दिनों 3589 कार्ड बन चुके हैं। नगरीय  क्षेत्रों में प्रत्येक आशा को प्रतिदिन न्यूनतम 5 आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान का उद्देश्य किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित न रहने देना है। सभी शिविरों का संचालन तय मानकों के अनुरूप हो और पात्र लाभार्थियों का कार्ड समय से बने, यह सुनिश्चित कराया जा रहा है। अभियान की प्रतिदिन समीक्षा कर आवश्यक सुधार भी किए जा रहे हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी
श्रीमद्भगवद्गीता जयंती: मोक्षदा एकादशी पर जगह जगह बनी मानव श्रृंखला
अस्पताल को पैसा न देना पड़े तो तीमारदार मरीज छोड़ कर भागे
आंख मिचौली खेल रहे अभियुक्त को पुलिस ने धरदबोचा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :