श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन,विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शास्त्री नगर स्थित रामलला गोपाल मंदिर में 24वां श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ हुआ। समापन के दौरान पनकी महंत जितेन्द्र दास जी महाराज, चैतन्य पुरी जी महाराज समेत अन्य अखाडो के महंत श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे और उन्होंने भगवान की आरती एवं पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के उपरान्त श्रीराम ललागोपाल मंदिर के महंत 1008 बलरामदास महाराज जी ने सभी संतो को पटका पहना कर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर वरि0 भाजपा नेता शैलेन्द्र दीक्षित भी पहुंचे और उन्होंने भगवन की पूजा कर कथा व्यास पं. मनोज शुक्ला को माला पहना कर उनका सम्मान किया। कथा समापन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारो भक्तो ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूची निगम (सरस्वती टेंट हाउस), प्रेम सागर अवस्थी, पप्पू, श्रीमती मोहनी, संजीव सागर समेत मंदिर के कई सदस्यगण मौजूद रहे।
|