जुमे की नमाज के मद्देनज़र पुलिस की पैदल गश्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अपर पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अर्चना सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज व दल बल के साथ थाना बेकनगंज, चमनगंज एवं अनवरगंज क्षेत्रों का किया भ्रमण.पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं रूट मार्च कर के सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का दिया गया निर्देश.किसी भी अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.कानपुर पुलिस जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है |
|