होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  465 आवासीय भूखण्ड़ों की ई-लाटरी से हुआ आवंटन
 
465 आवासीय भूखण्ड़ों की ई-लाटरी से हुआ आवंटन
Updated: 2/20/2026 7:48:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

465 आवासीय भूखण्ड़ों की ई-लाटरी से हुआ आवंटन
-2615 आवेदकों के मध्य पारदर्शिता के साथ करायी 
ई-लाटरी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विक्रय जोन-2बी प्रभारी मीनाक्षी गुप्ता विशेष कार्याधिकारी ने शुक्रवार  को शताब्दी नगर सेक्टर-3, जवाहरपुरम् सेक्टर-4, जवाहरपुरम सेक्टर-1 एवं जवाहरपुरम् सेक्टर-1ए के विभिन्न श्रेणी के कुल 465 आवासीय भूखण्डों के सापेक्ष 2615 आवेदकों के मध्य प्राधिकरण परिसर में स्थित अटल बिहारी प्रेक्षागृह में ई-लाॅटरी का क्रियान्वयन कराया। केडीए ने 24 अक्टूबर 2025 को शताब्दी नगर सेक्टर-3 के विभिन्न श्रेणी के 69 भूखण्ड, जवाहरपुरम् सेक्टर-4 के 196 भूखण्ड, जवाहरपुरम सेक्टर-1 के 56 भूखण्ड जवाहरपुरम् सेक्टर-1ए के 144 भूखण्ड, इस प्रकार कुल 465 आवासीय भूखण्डों की ई-लाटरी से सभी श्रेणियों 60 वर्गमी, 90 वर्गमी, 112.50 वर्गमी, 162 वर्गमी, 200 वर्गमी एवं 300 वर्गमी के भूखण्ड सम्मिलित किये गये थे। ई-लाॅटरी होने के कारण किसी भी आवेदक को प्राधिकरण अथवा बैंक जाने की आवश्यकता नहीं थी एवं घर बैठे इन्टरनेट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता था, जिसके कारण कानपुर नगर एवं आस-पास के शहरों के आवेदकों द्वारा उत्साह दिखाते हुए 465 भूखण्डों के सापेक्ष 5 गुना से अधिक 2615 आवेदन फार्म भरे गये।
शुक्रवार को प्राधिकरण परिसर में स्थित प्रेक्षागृह मे उपाध्यक्ष की उपस्थिति में आवेदकों के समक्ष ई-लाटरी पारदर्शिता के साथ करायी गयी, जिसमें प्रेक्षागृह में एलईडी टीवी पर लाॅटरी का लाईव प्रसारण किया गया। ऐसे आवेदक जो प्रेक्षागृह में उपस्थित नहीं थे, उनके हेतु यू-ट्यूब पर केडीए के आफिशियल चैनल पर लाईव-स्ट्रीमिंग करायी गयी। भूखण्डों के विक्रय से प्राधिकरण को लगभग रू 215.00 करोड़ की आय होगी। ई-लाॅटरी में प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं सचिव के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता आरआरपी सिंह, मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार, विशेष कार्याधिकारी सत् शुक्ला, विशेष कार्याधिकारी मीनाक्षी गुप्ता, सहा. लेखाकार अखिलेश मिश्रा एवं विक्रय जोन-2बी का स्टाफ उपस्थित रहा। 

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीबीएस कॉलेज में आज वृहद रोजगार मेला, 2287 पदों पर होगी भर्ती
आरटीओ कार्यालय में परिवहन मेला का हुआ आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्रों की हुई मासिक समीक्षा बैठक
जुमे की नमाज के मद्देनज़र पुलिस की पैदल गश्त
श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन,विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :