होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीबीएस कॉलेज में आज वृहद रोजगार मेला, 2287 पदों पर होगी भर्ती
 
डीबीएस कॉलेज में आज वृहद रोजगार मेला, 2287 पदों पर होगी भर्ती
Updated: 2/20/2026 7:57:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीबीएस कॉलेज में आज वृहद रोजगार मेला, 2287 पदों पर होगी भर्ती |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |“उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत प्रत्येक हाथ को काम और प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर नगर एवं डीबीएस कॉलेज, गोविन्द नगर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला 21 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे डीबीएस कॉलेज परिसर, गोविन्द नगर, कानपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह (आईएएस) करेंगे।मेले में कानपुर नगर सहित विभिन्न शहरों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से द लैंडमार्क होटल, राजरतन साड़ीज, द इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस ग्रुप, हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, इंटीग्रेटेड पर्सनल सर्विसेज लिमिटेड, स्टार ग्रुप ऑफ मैनपावर सर्विसेज, सुपर क्लाउड प्रा.लि., पंकज इंटरप्राइजेज, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस (फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विस), पुखराज हेल्थ केयर, एएस वर्ल्ड ग्रुप, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, केजीबीएस इंडिया प्रा.लि., प्रवितिका टूलिंग सर्विस प्रा.लि., एजु वैंटेज प्राइवेट लिमिटेड, रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज, इंडिपेंडेंट यूथ लॉजिस्टिक्स, एसएस सेंगर ग्रुप, सैफॉयर फूड्स इंडिया लिमिटेड (केएफसी), पेटीएम, स्वीगी, जोमैटो, अशोक मसाला, टेक्नो टेक आदि शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा लगभग 2287 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें साइड सुपरवाइजर, सेल्स मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, एटीएम ऑफिसर, प्रोडक्शन ट्रेनी, लोन एडवाइजर, मर्चेंट बीडीई, कलेक्शन एग्जीक्यूटिव, टीम लीडर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर, सीएनसी ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कैशियर, सेल्स पर्सन, पैकर एवं हेल्पर सहित अन्य पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में जनपद कानपुर नगर के साथ-साथ लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, आगरा, प्रयागराज, कन्नौज, महोबा, उन्नाव, अयोध्या, रायबरेली, कोडरमा, पाकुड़, रांची, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद एवं हैदराबाद आदि स्थानों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।शैक्षिक योग्यता के रूप में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई एवं एमबीए (होटल मैनेजमेंट) उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जो सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत हैं, मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल “रोजगार संगम पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन करने के उपरांत साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।प्रशासन ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आरटीओ कार्यालय में परिवहन मेला का हुआ आयोजन
465 आवासीय भूखण्ड़ों की ई-लाटरी से हुआ आवंटन
कृषि विज्ञान केंद्रों की हुई मासिक समीक्षा बैठक
जुमे की नमाज के मद्देनज़र पुलिस की पैदल गश्त
श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन,विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :