अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग लाखों का माल और मशीनें जलकर राख
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जाजमऊ इलाके में रविवार भोर बुढ़िया घाट स्थित राणा इंटरनेशनल अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई।
कुछ ही देर में आग ने फैक्ट्री के स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फैक्ट्री संचालक का नाम मोहम्मद राहत बताया गया है।स्टोर में अगरबत्ती बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में बुरादा रखा था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही जाजमऊ फायर स्टेशन से दो और मीरपुर स्टेशन से एक अतिरिक्त दमकल मौके पर भेजी गई। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाई। आग की चपेट में आने से बुरादा, तैयार माल और कई मशीनें जल गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
|