किसानों के लिए खोला गया पोर्टल, शीघ्र करें आवेदन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ऐसे किसान जिनके पास 2019 से पहले की भूमि है किन्तु किसी कारण बस आवेदन नहीं कर सके थे । ऐसे कृषकों के लिए भारत सरकार ने पुनः पोर्टल पर 2019 से पहले की भूमि है का विकल्प दे दिया गया है अतः समस्त ऐसे कृषकों से अपील है कि नजदीकी जन सुविधा केंद्र से संपर्क कर शीघ्र अपना नया/ अपडेट पंजीकरण कराने का कष्ट करे जिससे आप सभी को योजना का लाभ मिल सके । इसमें ऐसे कृषक भी शामिल हो सकेंगे जिनके पास अपने पिता का आधार या मृतक प्रमाणपत्र नहीं है,अपना नया/अपडेट पंजीकरण करा सकेंगे ।
इसके साथ ही कुछ अपूर्ण प्रकरण के सत्यापन एवं डाटा शुद्धिकरण के लिए भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है । जिसमें मुख्य रूप से तीन श्रेणियां शामिल है। उत्तराधिकारी के अलावा अन्य कारणों से भूमि परिवर्तन के मामले, पूर्व भू स्वामी की पहचान संबंधी जानकारी वाले प्रकरण, पूर्व एवं वर्तमान भू स्वामी दोनों के खाता में लाभ पहुंचने के मामले ।
इन सभी प्रकरण वाले कृषक csc के माध्यम से pmkisan.gov.in पोर्टल पर अपडेट मिसिंग इंफॉर्मेशन के विकल्प से अपना पंजीकरण अपडेट करा लेंगे जिससे पुनः लाभ मिलना शुरू हो जाएगा । उप कृषि निदेशक डॉ आर एस वर्मा ने बताया कि न्यू आवेदन/अपडेट पंजीकरण हेतु फॉर्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है।