होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  अपार्टमेंट गेट के सामने शराब ठेका बना महिलाओं-बच्चों के लिए खतरा
 
अपार्टमेंट गेट के सामने शराब ठेका बना महिलाओं-बच्चों के लिए खतरा
Updated: 5/24/2026 11:39:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अपार्टमेंट गेट के सामने शराब ठेका बना महिलाओं-बच्चों के लिए खतरा
- हटाने को सड़कों पर उतरेगा दिलबाग रोज गार्डन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। दिलबाग रोज गार्डन ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपार्टमेंट गेट के सामने संचालित शराब ठेके को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संगठन का आरोप है कि ठेके के कारण सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं और बच्चों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि अपार्टमेंट में 250 से अधिक फ्लैट्स हैं, जहां करीब 300 बच्चे और 500 से ज्यादा महिलाएं रहती हैं। उनके अनुसार शराब ठेके पर रोज शाम भीड़, गाली-गलौज, खुलेआम पेशाब और मारपीट जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। पिछले चार महीनों में महिलाओं से छेड़छाड़ की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।
ज्योति बाबा ने दावा किया कि NCRB 2023 के आंकड़ों के अनुसार रिहायशी इलाकों में शराब दुकानों के 500 मीटर दायरे में महिलाओं के खिलाफ अपराध 41 प्रतिशत अधिक होते हैं। वहीं AIIMS 2024 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में रहने वाले 68 प्रतिशत बच्चों में एंजाइटी और पढ़ाई में गिरावट देखी गई है। एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 37-क के तहत स्कूल, धार्मिक स्थल और घनी आबादी के मुख्य द्वार से 100 मीटर के भीतर शराब बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन यहां नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके तहत 29 मई को जनचेतना एवं जागरूकता के लिए सांकेतिक नशा मुक्ति कार रैली निकाली जाएगी। 30 मई को वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं 31 मई, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर “नशा, कानून और बच्चे” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
सचिव तरुणा सरदाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य और मातृशक्ति के सम्मान को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग धारा 37-क के तहत तत्काल लाइसेंस निरस्त कर ठेका 500 मीटर दूर शिफ्ट करे। पूर्व राज्य मंत्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि अपार्टमेंट गेट पर खुला शराब ठेका महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल पैदा कर रहा है, इसलिए इसे हटाना सामाजिक और कानूनी दोनों दृष्टि से जरूरी है। राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस केयर एंड प्रोटेक्शन एक्ट 2015 की धारा 77 के तहत नाबालिगों को शराब बेचना गंभीर अपराध है, जिसमें 7 साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां नाबालिगों को भी खुलेआम शराब बेची जा रही है। प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष जसबीर सिंह जुनेजा, कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव सहित रश्मि जैन, सतपाल सिंह, अतुल गुप्ता, राजकुमार गुरनानी, अमरजीत सिंह, मनोज चावला, वेद श्रीवास्तव, राजेश निगम और ओम द्विवेदी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत: संगठनों ने बांटी ठंडी लस्सी और शरबत,सराहनीय पहल
मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान
11 कुंडीय महायज्ञ में फिर एक प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान
वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :