सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर -- कस्बा कुरारा के मनकी तिराहा से मिश्रीपुर गांव तक सड़क में गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा कुरारा के मनकी तिराहा से मिश्रीपुर गांव तक सड़क में गहरे गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुरारा सेमनकी गांव तक जाने वाली सड़क खराब होने से जगह जगह गड्ढे हो गए है l
इन गड्ढों के चलते बरसात में अधिक परेशानी होती है। सड़क सहित इसके दोनो तरफ किनारे में भी गहरे गड्ढे बन गए है। जिससे वाहन क्रॉसिंग में चालकों को परेशानी हो रही है। इस सड़क से कुतुबपुर, सिवनी, सिमरा, मिश्रीपुर सहित अन्य ग्रामीणों का आवागमन कुरारा के लिए रहता है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए ग्रामीण मांगकर रहे है। लेकिन इसमें कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों नेसड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।