कर्पुरी ठाकुर की 97 वी जयंती पर सपाईयों ने उनके तैलचित्र पर किया माल्यार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाजवादी चिंतक जननायक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 97 वी जयंती के अवसर पर आज नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में सपा कार्यालय नवीन मार्केट में विचार गोष्ठी संपन्न हुई गोष्ठी का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने किया |
विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष डॉ इमरान नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू अजय यादव अज्जू सुभाष द्विवेदी वीरेंद्र शर्मा टिल्लू जायसवाल आदि ने स्वर प्रथम स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा स्वर्गी कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के एक गांव में नाई परिवार में हुआ था स्वर्गीय कपूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षक राजनीतिज्ञ तथा बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री वह दो बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं उनकी लोकप्रियता के कारण उनको जननायक कहां जाता था भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने अपनी अहम भूमिका भी निभाई थी भारतीय स्वतंत्र संग्राम के दौरान विश्व विख्यात काकोरी कांड के ठीक 17 साल बाद 9 अगस्त 1942 को गांधीजी के आवाहन पर पूरे देश में आंदोलन आरंभ हुआ उनका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करने का था उनके पिता नाई का काम करते थे स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर ने 1977 में बिहार के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र नारायण सिन्हा से नेता पद का चुनाव जीता था लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं डॉ राम मनोहर लोहिया उनके राजनीतिक गुरु थे रामसेवक गुप्ता एवं मधु लिमए जैसे उनके दिग्गज साथी थे बिहार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था स्वर्गी कर्पूरी ठाकुर ने 1977 में की थी।
श्रद्धांजलि सभा में महासचिव अभिषेक मोनू, सुभाष द्विवेदी अजय यादव अज्जू पिन्टू ठाकुर वीरेंद्र शर्मा रमेश यादव टिल्लू जयसवाल नूरी शौकत जमालुद्दीन जुनैदी आसिफ कादरी अनु गुप्ता वीरेंद्र निषाद इतु बाजपेई बाजपेई हसन रजा संतोष यादव अमीन बाबा जितेंद्र जायसवाल संतोष पांडे राहुल यादव राहुल शुक्ला वारसी अर्पित त्रिवेदी शशि शर्मा दिलशाद खा राहुल यादव पंकज वर्मा अनूप यादव मुन्ने खां फखरे आलम अंसारी संजय यादव असद सिद्दीकी अक्षत श्रीवास्तव हाजी यूनुस बदरे शकील सिद्दीकी उपेंद्र यादव अनिल मिश्रा रिंकू सेंगर सैफ वारसी अनिल चौबे आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |