कांग्रेस का बोरिया बिस्तर गोल करने का आ गया समय : रामदेव शुक्ला |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मे आम लोगों की संपत्तियों का सर्वे कराने की बात कर फिर से अपनी दुषित मानसिकता को उजागर कर दिया है।ऐसी निम्न सोच वाली कांग्रेस का बोरिया बिस्तर गोल करने का समय आ गया है।उक्त बाते भाजपा किदवई नगर विधानसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक एव पूर्व भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ला ने कही गुरुवार को भाजपा किदवई नगर विधानसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक रामदेव शुक्ला ने भाजपाइयों के साथ भाजपा की नीव कहे जाने वाले पुराने कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर उनसे संपर्क कर चुनाव के लिए बाकी बचे दिनो मे सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा संपन्नता एवं स्वाभिमान के लिए केंद्र में मोदी जी की सरकार बनना वह भी भारी बहुमत से बहुत ही आवश्यक है।आज दुनिया की नजरें हमारे ऊपर है।हम हर क्षेत्र में तरक्की की इबादत लिख रहे है।उन्होंने कहा कि अगर हम इस चुनावी रण मे ऐसे ही घरों पर आराम फरमाते रहे तो राष्ट्र विरोधी ताकते हावी हो जाएंगी।उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का एहसास कराते हुए तत्काल जुटने को कहा। इसके पूर्व भाजपाइयों ने गोबिन्द नगर दक्षिण मे नीरज चड्ढा के आवास जाकर उनसे भेटकर बूथों की स्थिति की जानकारी की और भाजपा के पक्ष मे शत प्रतिशत मतदान के बारे मे चर्चा की और बाकी बचे खुचे दो चार कांग्रसियों के बारे मे जानकारी लेकर उनके नाम नोट किए। उनके साथ पूर्व संगठन मंत्री संजय दुबे,प्रकाश वीर आर्य,पूर्व पार्षद राजू बाजपेयी, अशोक दुबे, वी.के.मिश्रा आदि रहे।
|