विक्रम संवत् पर आज निकलेगी गीता संदेश यात्रा।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति की कानपुर प्रांत इकाई के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस बार भी भारतीय नव वर्ष पर महानगर में विशाल गीता संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भारतीय नव वर्ष के शुभारम्भ दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 पर नव वर्ष गीता संदेश यात्रा एवं सांस्कृतिक संध्या महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शहर के विभिन्न स्थानों से अनेक भारतीय नव वर्ष गीता संदेश यात्राएँ निकाली जाएँगी। पाण्डु नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर आकर समाप्त होंगी। सभी यात्राओं का यहाँ समागम होने के साथ ही सांस्कृतिक संध्या महोत्सव का आयोजन होगा। यह जानकारी समिति के पाण्डु नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संस्था के संरक्षक समिति के डॉ उमेश पालीवाल ने बताया कि संस्था श्रीमद्भगवद्गीता
जयंती आयोजन समिति ने समाज में पावन ग्रंथ श्री गीता जी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रही है। इसमें लिए संस्था द्वारा गत तीन वर्षों में घरों में गीता ज्ञान यज्ञ, प्रदेश व्यापी गीता संदेश मानव श्रृंखला, गीता कर्मयोगी सम्मान, गीता जयंती वार्षिक स्मारिका, गीता मनीषियों द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा प्रति वर्ष भारतीय नव वर्ष के दिन नव वर्ष गीता संदेश यात्रा आदि कार्यक्रमों के माध्यम से जन आन्दोलन चलाया जा रहा है। महोत्सव के मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक तथा विशिष्ट अतिथि जे. के. ऑर्गनाइजेशन के वाइस प्रेसिडेंट आशीष चौहान होंगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. सपना बनर्जी एवं शिवम वर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत होगा, साथ ही ढींगरा ग्रुप के द्वारा रंगारंग नत्य प्रस्ततियाँ की जाएँगी।