बदलेगी किदवई नगर म्यूजिकल फाउण्टेन की तस्वीर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन शुक्रवार को जोन-3 के किदवई नगर म्यूजिकल फाउण्टेन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि किदवई नगर म्यूजिकल फाउण्टेन की स्थिति अत्यन्त खराब थी, दक्षिण के नागरिकों द्वारा इसके जीर्णोद्वार की मांग विगत काफी समय से चली आ रही थी, इसी मद्देनजर नगर आयुक्त द्वारा पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देश के अनुक्रम में इस पार्क का कार्य प्रारम्भ हो गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि 2 करोड़ से म्यूजिकल पार्क का आधुनिक सुन्दरीकरण के कार्य की निविदा उपरान्त कार्यादेश पूर्व में निर्गत किया जा चुका है। पार्क में और भव्यता प्रदान किये जाने की दृष्टि से नगर आयुक्त ने पार्क में पाथवे को और चौड़ा किया जाये, पाथवे में जहॉ पेड़ आ रहे हो, उसके चारो और ग्रीनरी तक पाथवे को और गोलाई में चौड़ा किया जायेगा। बच्चों हेतु चिल्ड्रेन पार्क को विकसित किया जाये, जिसकी बच्चों के आधुनिक झूले, ओपेन जिम का समावेश किया जाये। पार्क में आधुनिक लाइट की व्यवस्था की जाये। फाउण्टेन की मरम्मत कराकर चालू किया जाये।पेड़ जो बढे हुए है,उन्हे बराबर ऊॅचाई से हेडबैक कराते हुए एक शेप दिया जाये। निरीक्षण के समय डॉ वीके सिंह उद्यान अधीक्षक, अशोक पाल प्रभारी जोनल स्वच्छता अधिकारी-3, बालेन्द्र अवर अभियन्ता व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
|