होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस में चिकित्सीय उपकरणों की सुरक्षा एवं उनसे मरीजों पर होने वाले दुष्प्रभावों पर चिकित्सकों व भारत सरकार के अधिक
 
यूपीयूएमएस में चिकित्सीय उपकरणों की सुरक्षा एवं उनसे मरीजों पर होने वाले दुष्प्रभावों पर चिकित्सकों व भारत सरकार के अधिक
Updated: 5/4/2024 12:19:00 AM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस में चिकित्सीय उपकरणों की सुरक्षा एवं उनसे मरीजों पर होने वाले दुष्प्रभावों पर चिकित्सकों व भारत सरकार के अधिकारियों ने की गोष्ठी 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय मटेरियोविजलेंस कार्यक्रम का  आयोजन फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार सिंह द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केजीएमयू लखनऊ के फार्मोकोलॉजी के प्रो. डॉ. आरके दीक्षित द्वारा फार्माकोविजिलेंस की चुनौतियां और समाधान के संदर्भ में एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया और उनके द्वारा सभी प्रतियोगियों को एडीआर रिपोर्टिंग की शपथ दिलाई गई।
एएमसी समन्वयक डॉ आशा पाठक ने बताया कि भारत सरकार ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा की निगरानी के लिए 6 जुलाई 2015 को भारतीय  सतर्कता कार्यक्रम शुरू किया था जिसका उद्देश्य है चिकित्सा उपकरण से संबंधित प्रतिकूल घटनाओं पर व्यवस्थित रूप से डाटा एकत्र करना और उनके वैज्ञानिक विश्लेषण करना ताकि नियामक निर्णय और चिकित्सा उपकरणों के सुरक्षित उपयोग पर बेहतर काम किया जा सके।
कार्यक्रम में सीनियर प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफीसर आईपीसी गाजियाबाद के डॉ विवेक कलाई सेल्वन द्वारा एमवीपीआई कार्यक्रम के उद्देश्य के संदर्भ में बताया गया और विभिन्न चिकित्सा उपकरण एवं क्लिनिकल ट्रायल से संबंधित जानकारी श्री असीम साहू एवं श्री मेश्राम प्रमोद उप औषधि नियंत्रक द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंत में फार्माकोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ आलोक दीक्षित ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।माननीय कुलपति महोदय की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई जिसमें चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईपीसी एवं सीडीएससीओ के अधिकारियों और राज्य औषधि आयुक्त व औषधि निरीक्षक एवं सभी विभागाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया व उन्हें माननीय कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो .डॉ रमाकांत, रजिस्ट्रार प्रो.डॉ चंद्रवीर चिकित्सा अधीक्षक प्रो.डॉ एसपी सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार व नर्सिंग स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वेरीकोस वेनस बीमारी से पीडित दो मरीजो का लेजर विधि से हुआ सफल इलाज
बीमारी कोई भी हो, उपचार से बेहतर होता है बचाव: सीएमओ
कोरोनरी धमनियों की महत्वपूर्ण भूमिका: हृदय स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव
तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कल से, देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक,वक्ता के रूप में लेंगे भाग
अनविलिविंग सिक्रेट टू ग्लोनिंग स्किन एंड हेयर पर एक पब्लिक फोरम का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :