होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  धूल धूंआ धूम्रपान से बचें अस्थमा रोगी - प्रो. डॉ आदेश कुमार
 
धूल धूंआ धूम्रपान से बचें अस्थमा रोगी - प्रो. डॉ आदेश कुमार
Updated: 5/7/2024 10:06:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

धूल धूंआ धूम्रपान से बचें अस्थमा रोगी - प्रो. डॉ आदेश कुमार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा (सैफई) हर वर्ष मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है।1998 में, बार्सिलोना, स्पेन में पहली विश्व अस्थमा बैठक के संयोजन में 35 से अधिक देशों में पहला विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस की थीम है "जागरूकता और सशक्तिकरण"।
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के संकायाध्यक्ष व रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि अस्थमा में सांस की नली सख्त या सिकुड़ जाती है और उसमें सूजन आ जाती है इससे सांस लेते समय परेशानी होती है सांस फूलना और खांसी की समस्या इसी कारण होती है जिससे छाती में जकड़न और सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आती है। इसीलिए धुएं धूल और धूम्रपान जैसी आदतों से अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है और वही संक्रमण सर्दी जुकाम होने पर अस्थमा की तकलीफ को और बढ़ा देता है। इसीलिए अस्थमा रोगियों को धूल,धुआं से बचाव रखना चाहिए और धूम्रपान जैसी आदतों से बचना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि अस्थमा के इलाज में दवाओं के अलावा दो प्रमुख तरीके के रिलीवर व कंट्रोलर इनहेलर का प्रयोग डॉक्टर्स के निर्देशानुसार करें। 
अस्थमा रोगी सावधानी बरतें 
प्रो . डॉ आदेश ने बताया कि इस मौसम में घटते-बढ़ते तापमान में रोगी खास ख्याल रखें। दवा पास रखें और कंट्रोलर इन्हेलर समय से लें। सिगरेट/सिगार व बीड़ी के धुएं से बचें, फेफड़े को मजबूत बनाने के लिए सांस का व्यायाम अर्थात प्राणायाम करें। बच्चों को लम्बे रोंयेंदार कपड़े न पहनायें व रोंयेदार खिलौने खेलने को न दें।  सेंमल की रूई से भरे तकिए, गद्दा या रजाई का इस्तेमाल न करें। रोगी एयरकंडीशन या कूलर के कमरे से एकदम गर्म हवा में बाहर न जायें। धुआँ, धूल, मिट्टी, वाली जगह से बिना नाक मुँह ढंके न गुजरें। इत्र या परफ्यूम का इस्तेमाल न करें।
अस्थमा रोगीयों की जांच व परीक्षण 
यूपीयूएमएस के असिस्टेंड प्रो. डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि अस्थमा रोगी का परीक्षण  व फेफड़े की कार्यक्षमता की जांच पीएफटी (पलमोनरी फंक्शन टेस्ट), पीईएफआर, स्पाइरोमेट्री, द्वारा किया जाता है व एलर्जी टेस्ट न्यू बिल्डिंग के कमरा नंबर 26 में होता है और रेस्पिरेट्री मेडिसिन की ओपीडी न्यू बिल्डिंग रुम नबंर 27 में है ,जहां पर आकर अस्थमा रोगी डॉक्टर्स से परामर्श ले सकते हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीजीपी में डाक्टरो ने साझा किया अनुभव, बीमारी , लक्षण और बचाव का बताया तरीका
वेरीकोस वेनस बीमारी से पीडित दो मरीजो का लेजर विधि से हुआ सफल इलाज
बीमारी कोई भी हो, उपचार से बेहतर होता है बचाव: सीएमओ
कोरोनरी धमनियों की महत्वपूर्ण भूमिका: हृदय स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव
तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कल से, देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक,वक्ता के रूप में लेंगे भाग
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :