होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. चार्ज सीट व केस डायरी मिलाकर 450 पेज से अधिक की है पूरी विवेचना -एसपी
  2.      
  3. पुलिस ऑपरेशन कंविक्शन के तहत पैरवी कर जल्द से जल्द मामले में सजा दिलवाने की कर रही तैयारी। सदर कोतवाली पुलिस ने डिग्री कॉलेज से नवाब सिंह यादव को किया था गिरफ्तार।
  4.      
  5. 12 अगस्त को नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को पुलिस ने किया था गिरफ्तार।
  6.      
  7. सदर कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट लगा केस डायरी कोर्ट में की पेस ।
  8.      
  9. कन्नौज - नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव केस में विवेचना हुई पूरी।
  10.      
  11. शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे ने नीलू यादव की रेप कांड में जमानत की बात कही हैं।
  12.      
  13. नीलू यादव पर मारपीट का मामला दर्ज होने के कारण अभी जेल में ही रहेंगे नीलू।
  14.      
  15. कोर्ट ने नबाव सिंह नाबालिक रेप कांड से साक्ष्यों से छेड़छाड़ मामले में दी है जमानत।
  16.      
  17. कन्नौज - जमानत मिली लेकिन फिर भी रिहा नही किए जायेंगे नीलू यादव।
  18.      
  19. पुलिस ने सब को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  20.      
  21. ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी मौके पर पहुंची
  22.      
  23. सब लटकता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप
  24.      
  25. कलसान गांव के पास बाग में लटकता मिला सब
  26.      
  27. इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव का रहने वाला है मृतक
  28.      
  29. कन्नौज-संदिग्ध परिस्थिति में युवक का सव पेड़ पर लटकता मिला
  30.      
  31. तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर के 185 कट पर हुआ हादसा
  32.      
  33. यात्री बोले शराब के नशे में था बस चालक
  34.      
  35. गोंडा से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी बस
  36.      
  37. 80 यात्री बस में सवार थे, घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती
  38.      
  39. भीषण सड़क हादसे में 38 यात्री घायल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  स्कूल वाहन चालक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
 
स्कूल वाहन चालक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
Updated: 9/21/2024 11:48:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

स्कूल वाहन चालक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव 
-मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के नई बस्ती का
-कन्नौज के एक निजी स्कूल में वाहन चालक की नौकरी करता था मृतक
-घर से एक कि.मी दूर बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।आर्थिक हालत खराब होने और गृह कलेश के चलते एक 55 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।मृतक कन्नौज शहर के एक निजी स्कूल में वाहन चालक भी था।घटना की जानकारी के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के नई बस्ती गांव निवासी 55 वर्षीय राकेश पुत्र मुन्नालाल सबिता का शव शनिवार की सुबह घर से एक कि.मी दूर स्थिति बाग में आम के पेड़ की टहनी के सहारे लटकता मिला।नित्य किया को निकले ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटकता हुआ शव देखा तो हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।बता दें कि मृतक के परिजनों का कहना था,कि उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी,जिस कारण राकेश कन्नौज के एक निजी स्कूल में वाहन चालक भी थे,और बच्चों को लाने ले जाने की नौकरी करते थे।परिजनों के मुताबिक उनके पास 10 विशे खेत था।नौकरी और खेती से होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च उठाया जाता था।ग्रामीणों में उपरोक्त घटना को लेकर जहां गृह कलेश का मामला भी सामने आया।वहीं परिवार के आर्थिक हालत भी ठीक ना होने की भी बात सामने आई।परिवार के सदस्य कलह जैसी किसी प्रकार की बात से इंकार कर रहे हैं।गांव में चर्चा यह भी रही कि, कुछ दिन पूर्व मृतक ने जहरीला पदार्थ पीकर भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था,लेकिन उसको बचा लिया गया था।बताते चलें कि मृतक के परिवार में चार पुत्रियां और तीन पुत्र भी हैं।राकेश की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना के सूचना पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी पारुल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कन्नौज हाई प्रोफाइल मामला :नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस,38 यात्री घायल
डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
नाबालिग से दुष्कर्म मामला----
जनता की मदद करना ही समाजवादियों का कामः अखिलेश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :