पुलिस आयुक्त ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर अपने विचार किए साझा |
-लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना कर्नलगंज स्थित बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन, हर्ष नगर में आयोजित "जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम" में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने मिशन शक्ति - 5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और सक्षम महिलाएं समाज में हिंसा और असमानता कम करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, जीवन कौशल और उद्यमिता के माध्यम से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या और उनके योगदान को भी सराहा गया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिलाधिकारी कानपुर नगर , जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्कूल प्रशासन और टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।