होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 2.11 करोड़ की राशि खातों में पहुँची
 
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 2.11 करोड़ की राशि खातों में पहुँची
Updated: 10/19/2025 3:03:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 2.11 करोड़ की राशि खातों में पहुँची 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | धनतेरस के शुभ अवसर पर जनपद के कृषक परिवारों के लिए राहत और संबल की सौगात पहुँची है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 43 पात्र कृषक परिवारों के खातों में शनिवार को 2 करोड़ 11 लाख रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेदनीफिट ट्रान्सफर (डीबीटी) से भेज दी गई। दीपावली की रौनक से पहले यह मदद इन परिवारों के लिए किसी दीप की तरह आशा और संबल लेकर आई। योजना का उद्देश्य दुर्घटनावश मृत्यु अथवा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में कृषक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देना है। इस योजना में 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। हाल ही में जिन 43 दावों का निस्तारण हुआ, वे शासन स्तर पर अनुमोदित कर सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए। ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थी परिवारों ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक सहायता उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। इससे त्योहार की खुशी दोगुनी हो गई है।अब तक 206 दावों का निस्तारण, 10.04 करोड़ किसानों तक पहुँचे वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 206 कृषक परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। सभी के खातों में ₹10 करोड़ 4 लाख 20 हजार की राशि डीबीटी से ट्रांसफर की जा चुकी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि कोई भी पात्र कृषक परिवार योजना से वंचित न रहे, इसके लिए तहसील स्तर पर लगातार दावों की पड़ताल और सत्यापन कराया जा रहा है। अन्य पात्र व्यक्तियों को भी जल्द योजना से लाभान्वित कराया जाएगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने कहा जिलाधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन और सतत मार्गदर्शन में योजना का लाभ 43 पात्र कृषक परिवारों को उपलब्ध कराया गया है। धनतेरस पर यह भुगतान किसानों के परिवारों के लिए संबल है। शासन की मंशा है कि किसी भी दुर्घटना के बाद परिवार को आर्थिक कठिनाई न झेलनी पड़े। जनपद में सभी पात्र दावों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है और हर किसान परिवार तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जाएगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
संपूर्ण समाधान दिवस में आया अवैध क्लिनिक का प्रकरण
राज्यमंत्री द्वारा राजकीय बाल गृह (बालिका) में दीपावली उत्सव का शुभारंभ
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई धनतेरस/ धन्वंतरि जयंती
कचहरी की छठवी मंजिल से महिला स्टेनो कूदी, मौत, सीपी ने किया निरीक्षण, जांच शुरू
क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ सुंदरकांड पाठ, दीपोत्सव की हुई शुभ शुरुआत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :