होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  थाना प्रभारी ने स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र में किया माल्यार्पण
 
थाना प्रभारी ने स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र में किया माल्यार्पण
Updated: 2/13/2026 10:47:00 PM By Reporter-

थाना प्रभारी ने स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र में किया माल्यार्पण |
-4 दिवसीय केंटीन कार्यक्रम का हुआ समापन |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ ,हमीरपुर । कस्बा स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में 10 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित 4 दिवसीय केंटीन कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रा नेहा और शाहिस्ता ने बताया कि इस केंटीन का उद्देश्य केवल भोजन बनाना नहीं, बल्कि स्वच्छता, पोषणयुक्त आहार और बेहतर पाक कौशल सीखना है। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न पारंपरिक और आधुनिक व्यंजन तैयार कर अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किए। अतिथियों ने छात्राओं तथा विभागीय शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विभाग की प्राध्यापिकाएं डॉ शीला सिंह, डॉक्टर कमलेश राजपूत, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव और डॉ शिल्पा राजपूत ने छात्राओं को पाकशाला से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए।
मुख्य अतिथि राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज की छात्राएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विज्ञान सहित हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों का उदाहरण देते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह ने छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि पाककला एक महत्वपूर्ण कला है, जिसे रुचि और लगन से करने पर यह अधिक उपयोगी और लाभकारी बनती है। छात्राओं ने गाजर का शाही हलवा, इडली-सांभर, आलू-पनीर पराठा, नगेट्स, अलसी व तिल के लड्डू, वेज चीला, छोले-भटूरे, शाही मैक्रोनी, चाउमीन, मोमोज, सूप, चाय-कॉफी सहित कई व्यंजन तैयार किए। संयोजिका डॉ शीला सिंह के अनुसार छात्राएं प्रतिदिन लगभग 10 नई रेसिपी बनाकर सीख रही थीं। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी सरिता शर्मा तथा बंदना सिंह ने मिशन शक्ति से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापक व छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं काजल, संजना, कुंती, स्नेहा, रजनी, भारती, कोमल, अंजलि, सपना, नेहा कुशवाहा, सुमरा, शुभा, वीरवती, सोनम, सूफिया आदि ने कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, 105 स्टॉलों पर जोरदार खरीदारी
रेलवे समपार संख्या-80 पर अनुरक्षण कार्य हेतु 15 से 17 फरवरी तक यातायात रहेगा बंद
अपर पुलिस आयुक्त ने किया विभिन्न थानों का निरीक्षण
सिटी बसें बंद होने से 164 कंडक्टर बेरोजगार
इन्फ्लूएंजा और न्यूमोकोकल इन्फेक्शन पर चला जागरूकता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :