बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की दी गई जानकारी |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद के ब्लॉक कुरारा के अंतर्गत ग्राम कुसमरा में बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के अंर्तगत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन मे बाल कल्याण समिति अध्यक्ष , सदस्य, विभा भारती, विजय शंकर श्रीवास्तव बाबू जी, सनत श्रीवास्तव, वा चाइल्ड हेल्पलाइन से सफवान अहमद, लियाक़त अली, उपस्थित रहे, बालक बालिकाओं को विभा भारती द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गयी, वा सनत जी द्वारा बाल अधिकारों की जानकारी दी गयी, सफवान अहमद द्वारा समस्त टोल फ्री नंबरों, वा लियाकत अली द्वारा महिला कल्याण विभाग की ओर से चलने वाली समस्त योजनाओं की जानकारी दी गयी।