प्रजापति समाज ने बाबा साहेब की मनाई जयंती
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांशी गार्डेन बर्राबाई चौराहा पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को शुभकामनाएं दी गई समाज के सरपंच अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू गांव के मध्य प्रदेश में राम मालो सकवाल और भीमाबाई के घर पर हुआ था कोलंबिया विश्वविद्यालय में एचडी और लंदन में स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से कानून और अर्थशास्त्र की उच्च शिक्षा प्राप्त की अस्पृश्यता (अछूत प्रथा )के खिलाफ महाड सत्याग्रह 1927 और दलितों के अधिकारों के लिए आंदोलन किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक भारतीय विविवेत्ता अर्थशास्त्री समाज सुधारक और राजनेता थे जिन्हें भारतीय संविधान का जनक माना जाता है महार जाति में जन्मे उन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने सामान्यता व मानवाधिकारों के लिए दलित आंदोलन का नेतृत्व किया बाबा साहब ने भारतीय संविधान में सभी जाति धर्म के मानने वालों की अधिकारों को सुरक्षित रखा जिन्हें आज हर व्यक्ति हर मजहब जाति धर्म के लोगों के संवैधानिक अधिकार हासिल है इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति आयोजक संजय प्रजापति राजकुमार प्रजापति सुनील महेश अवस्थी राकेश पाण्डे रामबाबू प्रजापति सुभाष दुबेद शोभीत प्रजापति आकाश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
|