गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्थान में इंग्लिश स्पीड एवं रीडिंग कंपटीशन का हुआ आयोजन
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्थान बड़ापुरा अमरिया पीलीभीत में इंग्लिश स्पीड एवं रीडिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान के वरदान एवं अभिशाप, मोबाइल के उपयोग एवं दुरुपयोग, नारी शक्ति, हमारे संवैधानिक अधिकार कर्तव्य एवं सिद्धांत एवं संविधान के लेखक डॉ भीमराव अंबेडकर विषय रहे।
समस्त कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने कंपटीशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का आयोजनC.C.A को ऑर्डिनेटर श्री भवानी शंकर, फिजा मलिक, अरीशा जिया के द्वारा किया गया एवं संचालक श्रीमती रूपेंद्र कौर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधु प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की ऐसी प्रतियोगिता में एक शिक्षक की भूमिका होती है उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई दी।