खोए हुए मोबाइल पर नागरिकों के खिले चेहरे |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट पुलिस की सेंट्रल ज़ोन सर्विलांस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए लगभग ₹22 लाख मूल्य के नागरिकों के खोए हुए 101 मोबाइल फोन रिकवर किए गए। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह द्वारा अपने कार्यालय में उक्त मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता एवं समर्पित कार्यवाही से अपने खोए हुए मोबाइल पाकर नागरिकों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखाई दी।
|