जनपद स्तर पर आवश्यक उपकरणों हेतु एडीजी जोन ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला पुलिस के शीर्षक के मानक मद-26 में उपकरणों एवं संसाधनों के क्रयार्थ जनपदों की आवश्यकता एवं मांग के सम्बन्ध में तथा राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 (पुलिस मंथन) में की गई संस्तुतियों एवं कार्यवाही आदि पर विचार-विमर्श किया गया। उक्त गोष्ठी में आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा संसाधनों के प्रभावी उपयोग, पुलिस इकाइयों की कार्यकुशलता में वृद्धि तथा जनपद स्तर पर आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करते हुए अपने विचार साझा किये गये।
|