एडीजी जोन ने औरैया परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया।आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ककोर जनपद औरैया परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक पौधे रोपित करने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने एवं हरित आवरण बढ़ाने हेतु जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित किया गया।
|