एडीजी जोन ने औरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद औरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का गहनता से जायजा लिया गया तथा उपयोग में लायी जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जॉच की गई। इस दौरान उन्होनें इंजीनियरों के साथ विस्तृत वार्ता कर पुलिस लाइन के प्रस्तावित नक्शे/लेआउट का अवलोकन किया तथा आवश्यक तकनीकी बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाये तथा पारदर्शिता बनाये रखते हुये किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, जिससे निर्माणाधीन पुलिस लाइन का कार्य सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।