स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश, अमित कुमार वन दरोगा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2026 के उपलक्ष्य में जनपद हमीरपुर में योग सप्ताह-2026 का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। योग सप्ताह का आयोजन 15 जून से 21 जून, 2026 तक किया गया। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (योग फॉर हेल्थ एजिंग)" निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से योग को स्वस्थ, संतुलित एवं दीर्घायु जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया जा रहा है। स्थानीय दिन मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सिटी फॉरेस्ट में प्रातः 6 बजे योगाभ्यास व प्राणायाम कराया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ. बृजेश कश्यप एवं योग सहायक अमित कुमार बाथम तथा उनकी टीम द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर अमित कुमार वन दरोगा ने नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस प्राणायाम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में सतीश चंद्र वन दरोगा, जितेंद्र प्रताप वन दरोगा, संजय कुमार वनरक्षक, अरुणेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, धीरेंद्र सिंह परियोजना अधिकारी नमामि गंगे आदि वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।