होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी
 
श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी
Updated: 6/17/2026 9:10:00 AM By Reporter-

श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी
जनपद की प्रमुख निर्माण परियोजनाओं में श्रम कानूनों के अनुपालन का व्यापक सत्यापन, कमियों पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में संचालित विभिन्न बड़ी विकास एवं निर्माण परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर व्यापक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा-शर्त विनियमन) अधिनियम, 1996 के अंतर्गत निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन किया जा रहा है तथा जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्ययोजना लागू कर दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की गति जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उन श्रमिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सम्मान है, जो इन परियोजनाओं को धरातल पर साकार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी या श्रमिक सुविधाओं में कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
ऊर्जा क्षेत्र की महत्वाकांक्षी ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-द्वितीय (220 केवी उपकेंद्र, हमीरपुर) परियोजना में मेसर्स अमारा राजा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 110 श्रमिकों के लिए 4500 वर्गफुट क्षेत्र में 20 सुव्यवस्थित लेबर रूम विकसित किए गए हैं। यहां आरओ पेयजल, 10 शौचालय, बायो टॉयलेट, अग्निशामक यंत्र एवं इमरजेंसी असेंबली प्वाइंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हाई वोल्टेज कार्य को देखते हुए शॉक-प्रूफ मैट तथा इंसुलेटेड उपकरणों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा राठ बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला पुनरुद्धार परियोजना में कार्यरत 11 श्रमिकों के लिए आवास, आरओ आधारित पेयजल, 5 शौचालय एवं कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वेल्डिंग कार्यों में फेस शील्ड और वेल्डिंग गॉगल्स की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा निर्माण अपशिष्ट को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुमेरपुर में छात्रावास निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के लिए आवासीय कमरे, किचन ब्लॉक, फर्स्ट एड बॉक्स, एलपीजी कुकिंग सुविधा, हेलमेट एवं रिफ्लेक्टिव जैकेट उपलब्ध कराई गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए ओआरएस घोल की उपलब्धता तथा छायादार विश्राम स्थलों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस लाइन, हमीरपुर में साइबर थाना एवं प्रशासनिक भवन निर्माण कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर छात्रावास अनुरक्षण कार्य, नवीन राजकीय इंटर कॉलेज मौदहा निर्माण परियोजना तथा 1750 असफल राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण कार्य सहित सभी परियोजनाओं में श्रमिकों हेतु पेयजल, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा उपकरण एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित कार्यों के लिए मोबाइल टीमों को पोर्टेबल फर्स्ट एड किट एवं ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्था अथवा ठेकेदार के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण शीघ्रातिशीघ्र बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के पोर्टल पर कराया जाए, जिससे उन्हें दुर्घटना बीमा, चिकित्सा सहायता एवं अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
जिला प्रशासन विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ऑनलाइन न्यूज एसोसिएशन ने कराया विशाल भण्डारा
जिलाधिकारी ने राजस्व, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
थाना सिसोलर पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश, अमित कुमार वन दरोगा
अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :