होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण
 
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण
Updated: 7/28/2026 2:22:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण
- श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर - 30 जुलाई, 2026 से प्रारंभ हो रहे पावन श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मंदिर के पुजारी एवं संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री आनंदेश्वर महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए आते हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने निर्देश दिए कि महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु प्रमुख स्थानों पर बड़े एवं स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर प्रवेश, निकास, चिकित्सा सहायता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी अंकित हो।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के महंत से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त संख्या में डस्टबिन की व्यवस्था, नियमित कचरा उठान तथा सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। केस्को को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि रात्रि के समय भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि मंदिर परिसर के निकट अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाए तथा आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री एवं चिकित्सकीय टीम की उपलब्धता सुनिश्चित रहे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं सुव्यवस्थित मार्ग बनाए जाएं, जिससे दर्शन एवं जलाभिषेक की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी  ने भगवान श्री आनंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, सुगमता एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री आनंदेश्वर महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सके। सभी विभागों की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिलावटखोरों के विरुद्ध वृहद अभियान चलाएं, लोक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम
गिर, साहीवाल समेत उन्नत स्वदेशी नस्ल की गायों के पालन को मिलेगा बढ़ावा
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार
सावन में गंगा के जलस्तर पर सुरक्षा के लिए जूना अखाड़े के महंतों ने कमिश्नर से मांगी अतिरिक्त फोर्स
ईपीएफओ कानपुर 15 जिलों में “निधि आपके निकट 2.0” का सफल आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :