होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सीज 398 किलो असुरक्षित हल्दी गायब, तीन के खिलाफ मुकदमा
 
सीज 398 किलो असुरक्षित हल्दी गायब, तीन के खिलाफ मुकदमा
Updated: 8/18/2026 9:30:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सीज 398 किलो असुरक्षित हल्दी गायब, तीन के खिलाफ मुकदमा
*प्रयोगशाला जांच में अधोमानक और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित मिला था नमूना*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।चकेरी द्वितीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स में सीज की गई करीब 398 किलोग्राम हल्दी पाउडर गायब करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने प्रतिष्ठान के मालिक विजय चौरसिया, खाद्य कारोबारकर्ता आशीष कुमार चौरसिया और रिंकू चौरसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 61(2), 223 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। प्रयोगशाला जांच में हल्दी का नमूना अधोमानक और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया था।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 11 जून को एफ-27, चकेरी द्वितीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया था। उस समय खाद्य कारोबारकर्ता आशीष कुमार चौरसिया मौजूद थे। प्रतिष्ठान के मालिक एवं खाद्य लाइसेंसधारक के रूप में विजय चौरसिया का नाम बताया गया था।
निरीक्षण के दौरान टीम को 16 बोरियों में करीब 400 किलोग्राम हल्दी पाउडर मिला। संदेह के आधार पर दो किलोग्राम हल्दी पाउडर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। शेष करीब 398 किलोग्राम हल्दी पाउडर को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया था। इसकी कीमत करीब 1.19 लाख रुपये बताई गई है।
प्रयोगशाला से 10 अगस्त को प्राप्त रिपोर्ट में हल्दी पाउडर का नमूना अधोमानक और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया। इसके बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य)।। के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने 11 अगस्त को प्रतिष्ठान का दोबारा निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षित अभिरक्षा में दी गई करीब 398 किलोग्राम सीज हल्दी प्रतिष्ठान में नहीं मिली। टीम की जांच में सीज हल्दी प्रतिष्ठान से हटाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चकेरी थाने में तहरीर देकर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत भी मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
चकमार्ग हुआ कब्जामुक्त, जल निकासी बहाल, राशन कार्ड की समस्या भी दूर
नाग पंचमी के पावन अवसर पर विशाल दंगल का किया गया आयोजन
उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से राशन वितरण व्यवस्था को मिलेगा और अधिक प्रोत्साहन
डीएम और एसपी ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर,
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :