होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  रबी दलहन अनुसंधान की आगामी कार्ययोजना को मिली अंतिम रूपरेखा
 
रबी दलहन अनुसंधान की आगामी कार्ययोजना को मिली अंतिम रूपरेखा
Updated: 8/30/2026 11:57:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

रबी दलहन अनुसंधान की आगामी कार्ययोजना को मिली अंतिम रूपरेखा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि  में अखिल भारतीय समन्वित रबी दलहन अनुसंधान परियोजना की 31वीं वार्षिक समूह बैठक के अंतिम दिन रविवार को आयोजित समापन समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए रबी दलहन अनुसंधान की तकनीकी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। दो दिवसीय इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक बैठक में देशभर से जुड़े कृषि वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा रबी दलहन फसलों के अनुसंधान, उत्पादन, फसल सुधार एवं फसल संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहन मंथन किया गया।समापन समारोह की अध्यक्षता सीएसए के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता द्वारा की गई तथा सह-अध्यक्षता आईसीएआर के सहायक महानिदेशक (तिलहन एवं दलहन) डॉ. एस.के. झा ने की। डॉ. संजीव गुप्ता, कुलपति द्वारा अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बैठक में तैयार की गई तकनीकी कार्ययोजना से रबी दलहन फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ किसानों के लिए उन्नत तकनीकों के प्रभावी हस्तांतरण को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश में दलहन उत्पादन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और खेत स्तर पर तकनीक के प्रभावी प्रसार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।समारोह में डॉ. एस.के. झा, सहायक महानिदेशक (तिलहन एवं दलहन), आईसीएआर ने अपने विचार रखते हुए रबी दलहन अनुसंधान को किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाने तथा विकसित तकनीकों को खेत तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में निदेशक, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान डॉ जी पी दीक्षित तथा सहायक महानिदेशक (बीज), आईसीएआर डॉ बी आर चौधरी द्वारा भी विचार व्यक्त किया गया।इस सत्र में वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में तैयार की गई कार्ययोजनाओं एवं अनुशंसाओं को प्रस्तुत किया गया।समापन समारोह में फसल सुधार, फसल उत्पादन तथा फसल संरक्षण से संबंधित आगामी वर्ष के तकनीकी कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार किया गया। फसल सुधार के अंतर्गत डॉ. ए.के. परिहार द्वारा, जबकि फसल उत्पादन के अंतर्गत कृषि विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान से संबंधित कार्यक्रम क्रमशः डॉ. नरेंद्र कुमार एवं डॉ. के. स्वर्णलक्ष्मी द्वारा प्रस्तुत किए गए। फसल संरक्षण के अंतर्गत पादप रोग विज्ञान तथा कीट एवं सूत्रकृमि विज्ञान से संबंधित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय समन्वित रबी दलहन अनुसंधान परियोजना के परियोजना समन्वयक डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही दो दिवसीय 31वीं वार्षिक समूह बैठक का समापन हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राजकीय बालिका गृह पहुंच कर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने बालिकाओं से बंधवाई राखी
सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य
जुलूस-ए-मोहम्मदी को पुलिस कमिश्नर ने परेड ग्राउंड से झंडी दिखाई किया रवाना
रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा
बढ़ती महंगाई और बिजली दरों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :