एडीजी जोन ने फिल्म फेस्टिवल का किया उद्घाटन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वस्थ मनोरंजन तथा क्लासिक फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए दैनिक जागरण समूह द्वारा रेव-3 माल, कानपुर में आयोजित 14वां जागरण फिल्म फेस्टिवल कार्यक्रम में श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सार्थक एवं उत्कृष्ट सिनेमा स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ समाज की संवेदनाओं, विचारों एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। क्लासिक फिल्मों एवं गुणवत्तापूर्ण सिनेमा को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित यह फेस्टिवल फिल्म प्रेमियों एवं युवा पीढ़ी को समृद्ध सिनेमाई विरासत से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
|