मौदहा बांध का पानी आधा दर्जन घरों में घुसा, गांव बना टापू
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मौदहा बांध से इंगोहटा बंधी में आ रहा पानी ग्रामीणों के लिए आफत बन गया है। बंधी का पानी गांव के कजली तालाब में पहुंचने से उसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तालाब का ओवरफ्लो पानी नाले के जरिए बाहर निकलना चाहिए, लेकिन जल निकासी के प्राकृतिक रास्ते पर अवैध कब्जे होने से पानी की निकासी बाधित है।
जलभराव के चलते रामकरण, देवीदीन कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, बउआ कुशवाहा, हीरालाल प्रजापति, हरिया साहू, चंद्रपाल गुप्ता और वरदानी कुशवाहा समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित है। तालाब का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को उसके फूटने का भय सता रहा है और लोग रात में जागकर निगरानी कर रहे हैं।
लेखपाल डॉ. प्रदत्त कुमार सफाई कर्मियों के साथ जल निकासी के रास्ते को बनाने में जुटे है। वहीं लक्ष्मीचंद पालीवाल इंटर कॉलेज के मैदान में भी पानी भर गया, जहां जेसीबी से निकासी की व्यवस्था की गई।