होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी खिलाड़ियों के लिए डेंटल कैंप एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित
 
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी खिलाड़ियों के लिए डेंटल कैंप एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित
Updated: 9/9/2026 6:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी खिलाड़ियों के लिए डेंटल कैंप एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS), सैफई, इटावा के पीरियडोनटोलॉजी विभाग द्वारा माननीय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई में हॉकी खिलाड़ियों के लिए विशेष डेंटल कैंप एवं डेंटल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों में दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, दंत रोगों की प्रारंभिक पहचान करने तथा खेलों के दौरान दंत चोटों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
कैंप के उद्घाटन अवसर पर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के मुख्य हॉकी कोच श्री मोहम्मद जियाउर रहमान ने कैंप के आयोजन के लिए माननीय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सितंबर माह की शुरुआत में भी माननीय कुलपति द्वारा हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया था तथा खिलाड़ियों के लिए डेंटल कैंप आयोजित कराया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से विश्वविद्यालय द्वारा स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों के स्वास्थ्य एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा समय-समय पर उनकी स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए कुलपति महोदय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारत की अंडर-16 हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके एक युवा खिलाड़ी एवं उनके कोच ने भी माननीय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह से भेंट की। कुलपति महोदय ने युवा खिलाड़ी को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि UPUMS द्वारा खिलाड़ियों को आवश्यक चिकित्सा संबंधी सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखारते हुए उच्चतम स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. राज मंगल यादव ने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री सर्वेंद्र सिंह चौहान के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य के निरंतर सहयोग एवं समन्वय से विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कैंप के दौरान लगभग 60 हॉकी खिलाड़ियों का दंत परीक्षण किया गया। जांच के दौरान खिलाड़ियों में डेंटल कैरीज, डेंटल प्लाक, डेंटल स्टेन तथा पीरियडोंटल संबंधी समस्याओं की जांच की गई। खिलाड़ियों को दांतों एवं मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ व्यक्तिगत दंत स्वच्छता के संबंध में उपयोगी सुझाव भी दिए गए।
डेंटल अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को दांतों में कैविटी की रोकथाम के लिए सही ब्रशिंग तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, खेलों के दौरान होने वाली दंत एवं मौखिक चोटों से बचाव तथा माउथगार्ड के उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। खिलाड़ियों को बताया गया कि हॉकी जैसे संपर्क वाले खेलों में माउथगार्ड दांतों एवं मुंह को संभावित चोटों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को कार्बोनेटेड ड्रिंक्स एवं अत्यधिक चिपचिपे (Sticky) खाद्य पदार्थों के दांतों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ऐसे पेय एवं खाद्य पदार्थों के नियमित एवं अत्यधिक सेवन से डेंटल इरोजन एवं डेंटल कैरीज का जोखिम बढ़ सकता है।
इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के दौरान अत्यधिक शारीरिक परिश्रम एवं पसीने के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन के मौखिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में भी बताया गया। शरीर में पानी की कमी से मुंह में लार की मात्रा कम हो सकती है, जिससे मुंह की प्राकृतिक सुरक्षा प्रभावित होती है और डेंटल कैरीज सहित अन्य मौखिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
खिलाड़ियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा डिहाइड्रेशन से बचने की विशेष सलाह दी गई। उन्हें समझाया गया कि पर्याप्त हाइड्रेशन न केवल बेहतर शारीरिक प्रदर्शन के लिए आवश्यक है, बल्कि अच्छे मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, दिन में दो बार, विशेषकर रात में भोजन के बाद ब्रश करने तथा नियमित रूप से मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कैंप के दौरान खिलाड़ियों को दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें नियमित दंत जांच कराने और किसी भी दंत समस्या के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कैंप के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉकी कोच श्री मोहम्मद जियाउर रहमान, दंत सर्जन डॉ. ऐश्वर्या, श्रीमती पद्मिनी (SNO), कुणाल एवं अन्य संबंधित स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन द्वारा क्रिकेट विजेता टीम को ट्राफी एवं पुरस्कार दिए गए
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित, 57 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
एडीजी जोन ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय हॉकी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता
ग्रीनपार्क स्टेडियम करेगा यूपी टी-20 की मेजबानी -लीग मैच को यादगार बनाने के लिए चल रही हरसंभव तैयारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :