जिलाधिकारी नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण, दीपावली से पूर्व सड़कें दुरुस्त कराने के निर्देश
*20-25 दिनों में शहर की सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारीअभिनव जैन ने प्रशासन, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ मंगलवार देर रात शहर का रात्रिकालीन निरीक्षण किया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, प्रमुख मार्गों की स्थिति एवं सड़क सुधार कार्यों की मौके पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रमुख मार्गों, क्षतिग्रस्त सड़कों, सड़क मरम्मत एवं सफाई व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया गया।
*लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 73 सड़कों को मरम्मत एवं सुधार कार्य* के लिए चिन्हित किया गया है, जबकि नगर निगम द्वारा लगभग 500 सड़कों पर रिपेयर एवं आवश्यक लेयरिंग का कार्य टेकअप किया गया है। *जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अगले 20 से 25 दिनों में, दीपावली से पूर्व, सड़क सुधार कार्य पूर्ण कराएं।
निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त मार्गों के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी तीन दिवस में हॉट मिक्स प्लांट का संचालन प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है, जिसके बाद चिन्हित मार्गों पर सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं दायित्व को स्पष्ट रखते हुए बिना किसी समन्वयगत कमी के कार्य पूर्ण करें। कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में जोन-5 के फजलगंज स्थित GVP का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर अनधिकृत रूप से कूड़ा एकत्र किए जाने की स्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना देने तथा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
*जोन में स्थापित 39 GVP को चरणबद्ध रूप से विस्थापित/मर्ज कर कूड़े को सीधे ट्रांसफर स्टेशन एवं पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य मार्गों पर खुले में कूड़ा पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करने को कहा गया।*
*जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा एवं दीपावली से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था और सड़कों को बेहतर बनाने के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन लगातार जारी रहेगा।*
निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित विभाग/अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
*नगर आयुक्त शिविर कार्यालय