होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर रहे विशेष नजर : जिलाधिकारी
 
स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर रहे विशेष नजर : जिलाधिकारी
Updated: 9/30/2026 5:19:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर रहे विशेष नजर : जिलाधिकारी
*स्कूल वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश
*छात्राओं को ले जाने वाली बसों में महिला परिचालक की अनिवार्यता सुनिश्चित कराएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधारात्मक उपाय किए जाने के संबंध में विभागवार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद के 313 विद्यालयों में बच्चों के आवागमन के लिए 1,097 वाहन संचालित हैं। जिलाधिकारी ने इन वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता तथा स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसी बसों एवं वाहनों, जिनमें महिलाएं, छात्राएं अथवा बालिकाएं यात्रा करती हैं, उनमें महिला परिचालक की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा की निगरानी केवल विद्यालयों से संबद्ध वाहनों तक सीमित न रखी जाए। टेंपो, ई-रिक्शा एवं अन्य निजी वाहनों से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा की भी नियमित निगरानी की जाए। किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस नियमित जांच कर इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक ऐसी सड़क दुर्घटना, जिसमें किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, उसका डेथ ऑडिट कराने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ स्थानीय लोगों से संवाद कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी प्राप्त करें। जांच में सामने आए कारणों के आधार पर संबंधित मार्ग पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराए जाएं, ताकि दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
कानपुर-हमीरपुर-सागर मार्ग पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने सड़क किनारे तथा विशेष रूप से मोड़ वाले स्थानों पर उगी झाड़ियों की नियमित कटाई कराने को कहा, ताकि वाहन चालकों को सामने से आने वाले यातायात की पर्याप्त दृश्यता मिल सके। उन्होंने सड़कों पर स्थित सीवर चैंबरों को सड़क की सतह के समतल रखने के निर्देश दिए। सड़क के स्तर से ऊंचे अथवा नीचे सीवर चैंबरों को चिह्नित कर संबंधित विभाग तत्काल ठीक कराएं, जिससे वे दुर्घटना का कारण न बनें।
जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर संकेतक, रोड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपायों की नियमित समीक्षा करने तथा परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, नगर निगम एवं संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को आपसी समन्वय से सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
आईआईटी कानपुर से गोल चौराहा तक मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि नगर निगम द्वारा मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है तथा 108 अतिक्रमणकर्ताओं को दूसरी नोटिस जारी की गई है। जिलाधिकारी ने यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत एवं सहायता योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा इससे संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में डीसीपी ट्रैफिक, एडीएम सिटी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ, बीएसए सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अनुचित व्यवहार हो तो चुप न रहें, तत्काल अभिभावकों को बताएं
जिलाधिकारी नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण, दीपावली से पूर्व सड़कें दुरुस्त कराने के निर
उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर तय होगी जवाबदेही : जिलाधिकारी
गलत व्यवहार पर चुप न रहें बच्चे, 1098 और 112 पर मांगें मदद
सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :