होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  UPUMS सैफई में पहली बार रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न
 
UPUMS सैफई में पहली बार रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न
Updated: 10/5/2026 7:53:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

UPUMS सैफई में पहली बार रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न
-ऑर्थोपेडिक्स विभाग में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की नई शुरुआत, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई/इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में आज संस्थान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर (डॉ.) सुनील कुमार के नेतृत्व में पहली बार रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट (Robotic Total Knee Replacement) एवं रोबोटिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट (Robotic Total Hip Replacement) सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।
यह उपलब्धि UPUMS सैफई में आधुनिक, सटीक एवं उन्नत ऑर्थोपेडिक सर्जरी की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधा का प्रारंभ मरीजों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
*कुलपति के दूरदर्शी नेतृत्व में रोबोटिक सर्जरी को दिया जा रहा बढ़ावा*
UPUMS सैफई के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में रोबोटिक सर्जरी को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा तकनीक को सैफई एवं आसपास के ग्रामीण तथा दूर-दराज के क्षेत्रों के मरीजों तक पहुंचाना है, ताकि अत्याधुनिक उपचार के लिए मरीजों को बड़े महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो।
इस दिशा में विश्वविद्यालय स्तर पर अधिक सर्जिकल रोबोट्स को संस्थान में शामिल करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे भविष्य में विभिन्न जटिल एवं उन्नत सर्जिकल प्रक्रियाओं की क्षमता को और मजबूत किया जा सके।
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि UPUMS सैफई के लिए यह गर्व का क्षण है कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में और अधिक सर्जिकल रोबोट्स को शामिल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे संस्थान की सर्जिकल क्षमताओं को और उन्नत किया जा सकेगा। इसका अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण लाभ आमजन एवं मरीजों को मिलेगा तथा उन्हें बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं केवल बड़े शहरों और महानगरों तक सीमित न रहें, बल्कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी उनके निकट उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
*एक दिन में तीन सफल रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी*
आज कुल दो रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट तथा एक रोबोटिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।
सर्जरी का नेतृत्व ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने किया।
सर्जिकल टीम में प्रो. (डॉ.) हरीश कुमार, डॉ. अंकित मित्तल सहित ऑर्थोपेडिक्स विभाग की टीम शामिल रही। वहीं एनेस्थीसिया टीम में विभागाध्यक्ष डॉ. उषा शुक्ला के नेतृत्व में डॉ. हिमांशु प्रिंस एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
सभी तीनों सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं और मरीजों की स्थिति संतोषजनक रही। सर्जरी के बाद मरीजों एवं उनके परिजनों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
*रोबोटिक तकनीक से सर्जिकल सटीकता को मिलेगा बढ़ावा*
रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट तकनीक के माध्यम से ऑपरेशन की बेहतर पूर्व-योजना, अधिक सटीक बोन कटिंग एवं इम्प्लांट पोजिशनिंग तथा मरीज की आवश्यकता के अनुरूप व्यक्तिगत सर्जिकल प्लानिंग में सहायता मिलती है। इससे जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में आधुनिक तकनीक के उपयोग और सर्जिकल सटीकता को बढ़ावा मिलता है।
वर्तमान में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सर्जरी देश एवं प्रदेश के चुनिंदा चिकित्सा केंद्रों में ही उपलब्ध है। ऐसे में UPUMS सैफई जैसे सरकारी चिकित्सा संस्थान में इस तकनीक की शुरुआत क्षेत्र के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
*उपचार के साथ प्रशिक्षण एवं शोध को भी मिलेगा बढ़ावा*
ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने कहा कि रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट की शुरुआत विभाग के लिए गौरव का विषय है। इससे मरीजों को आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स के लिए उन्नत तकनीक में प्रशिक्षण तथा भविष्य में शोध के नए अवसर भी विकसित होंगे।
प्रो. (डॉ.) हरीश कुमार ने कहा कि यह UPUMS सैफई के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट की शुरुआत से सैफई में अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार की नई संभावनाएं खुली हैं और इसका सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिलेगा।
UPUMS सैफई में सम्पन्न हुई ये सफल रोबोटिक सर्जरी संस्थान की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, उन्नत सर्जिकल क्षमताओं के विकास तथा ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 का हुआ आयोजन
किण्वित जैविक खाद एवं संतुलित पोषण प्रबंधन पर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं भ्रमण संपन्न
बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर
सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत UPUMS में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :